अमेरिका में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत
- sakshi
- Monday Mar,2024
International News: अमेरिकी राज्य अर्कांसस में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। एक प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया जा रहा था जिसके दौरान एक गनमैन ने बिना सोचे-समझे गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। इस हमले में आरोपी भी मारा गया। यह घटना जोन्सबोरो शहर से लगभग एक घंटे की दूरी पर हुई थी। जॉन्सबोरो पुलिस बताती है कि शहर में एक पुरानी इमारत में एक निजी पार्टी का आयोजन हुआ था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची। घटना के स्थल पर कई लोग घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित पुरुष और एक महिला आरोपी को जानते थे।
उन्होंने कहा कि महिला की बहन गोलीबारी में घायलों में शामिल थी। एक्सपर्टों का मानना है कि आरोपी ने फायरिंग क्यों की, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। उसी तरह, बंदूकधारी की मौत का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गन वायलेंस आर्काइव गैर-लाभकारी संगठन के अनुसार इस साल अमेरिका में कम से कम 73 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं देखी गई हैं।
America में मास फायरिंग की घटनाएं बेहद सामान्य हो गई हैं. हाल ही में फिलाडेल्फिया में एक बस का इंतजार कर रहे कुछ छात्रों पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी. इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की स्थिति गंभीर थी। यह घटना उस समय हुई, जब फिलाडेल्फिया हाई स्कूल के छात्र बस स्टॉप पर खड़े थे और बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक गाड़ी से कुछ संदिग्ध बाहर निकले और वहां खड़े लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पिछले साल अक्टूबर में भी अमेरिका के लेविस्टन में एक ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक आरोपी ने मास फायरिंग की थी। उस हमले में 22 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे।
Post Comments