चुनाव से ठीक पहले पंकज त्रिपाठी ने EC के 'नेशनल आइकन' का पद छोड़ा
- sakshi
- Friday Jan,2024
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री का जानामाना नाम बन चुके है. अब खबर आ रही है की आने वाले 2024 के इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन का पद स्वेच्छा से छोड़ दिया है. दरहसल उन्होंने ये पद अपनी आने वाली फिल्म 'में अटल हु' के लिए पद छोड़ दिया. पंकज त्रिपाठी इस मूवी में दिवंगत प्रथानमंत्री 'अटल बिहारी बाजपेयी' का रोल निभा निभाते हुए नजर आएंगे. पंकज त्रिपाठी को अक्टूबर साल 2022 भारतीय चुनाव आयोग ने नेशनल आइकन के तौर पर नियुक्त किया था। इलेक्शन कमीशन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, 'एक आगामी फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक राजनीतिक नेता के रूप में नजर आएंगे। ऐसे में वह अपने रोल को स्वीकार करते हुए एमओयू की शर्तों के अनुसार स्वेच्छा से ECI के नेशनल आइकन के पद से पीछे हट रहे हैं। एक्टर अक्टूबर 2022 से मतदाता जागरूकता और #SVEEP से जुड़े थे। उनका बहुत बहुत आभार।' आपको बता दे इन दिनों पंकज त्रिपाठी इस मूवी का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे है, इसी दौरान उन्होंने ये फैसला लिया.
Post Comments